बहुत प्रेम करता हूँ तुमसे
थोड़ा सा प्रेम, तुम भी कर लो मुझ से
अगर कर सको तो।
नहीं कर पाओ तो
कोई बात नहीं
प्रेम बहता रहेगा
मुझ से तुम तक
तुम्हारी खैर की दुआओं में
तुम्हारे जन्मदिन की पूजाओं में
अंत में
Balance हो जाते हैं
सभी खाते
और कुछ नहीं तो
balance carried forward से।
No comments:
Post a Comment