जिनकी प्रेम कहानियाँ असफल रहीं
वे बने
कवि
जो अपने प्रेम के लिए लिख गए
सुंदर कविताएँ
जिल्द वाली किताबें
जिनकी प्रेम कहानियां सफल हो गईं
वे बने
पति
जो अपने प्रेम के लिए लाये
घर आते हुए ताज़ी तरकारी, और हरा धनिया
सुनो,
मेरे लिए तुम
धनिया वाले ही बनना।
*****
Love stories that fail
make poets
who write
sonnets
for their love.
Love stories that succeed
make husbands
who bring
fresh groceries
on their way home.
My love
I wish you
fresh groceries.
***********