Wednesday, May 20, 2026

उदास आदमी

उदास आदमी 

ज़्यादा से ज़्यादा क्या कर सकता है? 


फांसी लगा सकता है 

कोने में लाश की तरह पड़ा रह सकता है 

एक बंद कमरे में आलसी का तमगा लटका कर लेट सकता है 


उदास आदमी 

अंतत: 

उदास होने से ज़्यादा 

कुछ नहीं कर सकता। 

****** 


No comments: