Saturday, February 13, 2021

संरक्षण / Sanrakshan

पहाड़ों में 

राजे राज नहीं करते 

राज करते हैं 

देवी, देवते, और बामन 


पहाड़ों में 

राजे रक्षा नहीं करते 

रक्षा करते हैं 

देवी देवते, और बामन 


पहाड़ों में 

राजे क्रुद्ध नहीं होते 

कुपित होते हैं 

देवी, देवते, और बामन 


पहाड़ों में 

मंतर पूजा नहीं करते 

पूजा करते हैं 

फूल, कथा, और करम 


"वनदेवी को बुरा लगेगा"

"इस पेड़ की आत्मा खुश होगी"

"कुलदेवता का मंदिर है"


पहाड़ों में 

वैज्ञानिक संरक्षण नहीं करते 

संरक्षण करते हैं 

देवी, देवते, और बामन 

 




No comments: