Thursday, December 03, 2020

बच्चे के क्रिसमस ट्री मांगने पर

बड़े शहर में तो लोग भी 

क्रिसमस ट्री के जैसे होते हैं 

चमचमाते, 

सजीले, 

सुंदर, 

मॉडर्न, 

बेजोड़, 

बेजड़। 


कस्बों में कहाँ होते हैं 

क्रिसमस ट्री 

और क्रिसमस ट्री जैसे लोग।