Friday, August 23, 2019

Janmashtami par/ जन्माष्टमी पर

"जन्माष्टमी है, 
कृष्ण पर कविता लिखते हैं. "

पर कृष्ण पर कविता 
कहाँ लिखी जा सकती है? 
राधा, यशोदा, बलराम, 
रुक्मिणी, देवकी, वासुदेव 
अर्जुन, अभिमन्यु, मीरा, 
यहां तक की कंस भी 
बरबस घुस ही आते हैं 
कृष्ण की कविता में. 

गीत गोविन्द से कृष्ण लीला तक 
कृष्णा की गाथा मांगती है 
राधा, यशोदा, बलराम, 
रुक्मिणी, देवकी, वासुदेव, 
अर्जुन, अभिमन्यु, मीरा
कंस, और 
जरासंध. 






No comments: