Friday, June 14, 2019

Dulhan/ Why I always buy second hand books

पुरानी किताब 
बड़ा फायदे का सौदा है

मुफ्त मिलते हैं इनके साथ 
सूखे गुलाब 
आंसू से भीगे पन्ने 
किसी से बात करते करते 
पेन से उकेरे गए ख्वाब।

कभी 
बच्चों को दिया हुआ 
किसी  का आशीर्वाद।

पुरानी किताब 
कभी अकेली नहीं आती.
चुप सी दुल्हन, 
अपना सारा मायका 
साथ ले कर आती है.

No comments: