Saturday, March 26, 2011

मौनी बाबा

कहाँ कह रहे हो तुम
कुछ ऐसा
जैसा मैंने सोचा था ॥

कहाँ हाथों में हाथ डालने की कोशिश की तुमने ?
न आँखों में झाँक कर देखा शरारत से ।

"अच्छी लगती हो मुझे" इतना भर भी
कह नहीं रहे हो तुम
प्यार की बातें तो
खैर तुम कर ही नहीं सकते शायद।

बस अपने घर की चाबियों का छल्ला
मेरे हाथ में धरा है तुमने ।
तुम से तो मुई चाबियाँ अच्छी हैं -
कम से कम "छन " तो करती हैं!

4 comments:

Himanshu Tandon said...

Beautiful...

Onkar said...

Fantastic poems. This and the previous ones. You must put more of these on your blog. They are simple, yet brilliant.

B said...

yup love the last para/stanza.

Daud Khan said...

i m not understand hindi language