हर बचपन में होनी चाहिए
एक नदी
या पोखर
या पहाड़
और इन में से कुछ भी न हो सके तो
कम-अस-कम
एक बड़ा सा
पेड़/
क्यूंकि
बचपन की यादें
जब maypole के रंग बिरंगे रिबनों सी
स्मृति की हवा में
लहलहाती है
तब
उन्हें आवश्यकता होती है
एक स्तम्भ की
जिस से
उन सब का स्थायित्व
महसूस किया जा सके
हर बचपन में होनी चाहिए
ऐसी नदी
पोखर
पहाड़
या फिर
कम-अस-कम
एक बड़ा सा पेड़।
*********
Every childhood deserves
a river
or a lake
or a mountain
or at least
a really big tree.
When
childhood memories
flutter
like Maypole ribbons
(colourful, but chaotic)
That is when
they need
the pole
to peg themselves
in the real-ness
of the physical world.
That is why
every childhood deserves
a river
a lake
a mountain
or at least
a really big tree.
*****
No comments:
Post a Comment