Sunday, April 22, 2018

कांच

जब लोग दिल तोङते हैं
तो कोई उन से कोई सवाल नहीं करता 
पर जब मैं कांच तोड़ती हूं सारी रात 
तो हर कोई मुझे पागल कहता है। 

तुम ही कहो 
क्या दिल 
कांच से भी सस्ता है आजकल? 

मैं इस दुनिया में नही रहती 
मुझे कुछ पता नही चलता। 


 और मुझे आज तक पता ही नही चला
कि कांच ज्यादा important है
कि दिल।

17  साल हो गये। बताओ!  

2 comments:

delhidreams said...

Dil zaroori ya kaanch?
17 saal bade ya poori zindagi?

How do we know said...

My dear adee: zindagi utni jitni ji lo. Baaki bas hawa ki aawa jaahi. Khana peena laahe da, baaki Adil Shaahe da. :)