Tuesday, December 23, 2025

Hindi quotes

जितनी ऊंची तुम्हारी परवाज़ है, उतने ऊंचे तो मेरे ख्वाब भी नहीं हैं। 

********** 

बच्चों को खिलौने तोड़ने दो 

वरना बड़े होकर ये लोगों को तोड़ते हैं 

उनका आत्मविश्वास, 

उनका हृदय 

उनकी हर महीन संवेदना 

सब कुछ केवल इसलिए तोड़ा जाता है 

क्यूंकि तोड़ा जा सकता है 

******** 

वो पल, जो कदम आगे बढ़ाने का था, उस पल में तुम पीछे हट गए थे। और तुम्हारे बारे में, कुछ जानने की ज़रूरत नहीं है। 

******************* 

जहां हाथ न पकड़ना हो न, वहाँ उंगली मत करो। लोगों के दिल टूट जाते हैं

************** 

मेरी intuition के 2 ही modes हैं - Amazing Accuracy या Absolute Blunder। या तो बोलेंगे - "तुम्हें गुरद्वारे के ठीक सामने पार्किंग मिल जाएगी। जाओ!" और गुरद्वारे के ठीक सामने पार्किंग होगी! या बोलेंगे "अरे सब ठीक ही होगा" और कुछ भी ठीक नहीं जाएगा! 

******** 


1 comment:

Anita said...

रोका किसने है, बुनो न ऊँचे से ऊँचे ख़्वाब