तुम मुझे समझते क्या हो?
कोहेनूर।
तुम, और कोहेनूर, दोनों रोशनी से भरे हो।
दोनों मेरी किस्मत में नहीं हो।
This is a random personal blog - covering everything from poetry to politics. Views presented are strictly my own.
तुम मुझे समझते क्या हो?
कोहेनूर।
तुम, और कोहेनूर, दोनों रोशनी से भरे हो।
दोनों मेरी किस्मत में नहीं हो।
अच्छा है। कोई उम्मीद नहीं है, तो कोई दर्द भी नहीं होगा।
उम्मीद को खत्म करने से ठीक पहले जो दर्द होता है, उस से बढ़ कर भी कुछ है?
तुम्हारी कविता पढ़ कर, सुबह-सुबह कुनकुना सा हो गया कमरा!
झूठी! मैं खुद आ कर देखूं, तो मानूं ।
आ जाओ, जान!
आज पहली बार... 'जान' कहा है तुमने मुझे।
मैंने बोलने में देर लगाई, तुमने बनने में कोई देर नहीं की!
**********
कितना अधिकार मानूं तुम पर?
देखते ही गले लगा लिया करो, इतना!
वादा रहा! हर बार! गले लगाना मेरा दूसरा सबसे favorite काम है।
और पहला?
गले लगाते ही कंधे को हौले से चूम लेना।
***********
तुम न भी कहो, तो भी, साड़ी में तो मैं अच्छी लगती हूँ।
अरे बवाल लगती हो!
अच्छा? तो फिर आज से जब भी साड़ी पहनूंगी, तुम्हें मुझ से मिलने आना होगा। उसके बिना श्रृंगार पूरा नहीं होगा. Blush तो तुम ही कराओगे!
***********
क्या एक लड़का और लड़की सचमुच दोस्त नहीं हो सकते?
हम लड़के अमूमन २ तरह की लड़कियों से दोस्ती करते हैं. पहला, जहां हमारा कोई चांस नहीं हो. और दूसरा, जहां लड़की हमें बिलकुल attractive नहीं लगती हो. तुम्हारे साथ दूसरा तो हो नहीं सकता।
पहला भी नहीं.
***********
So, you were in a relationship earlier?
Three. None of them lasted more than 6 months.
Why? Why didn't they work out?
....
I want to know so I don't make any of the mistakes that those people made.
इतने साल हो गए। अब तो बता दो, चाहती क्या हो?
सोच-समझ कर पूछना ये सवाल। कहीं मैं तुम्हारे गले पड़ गई तो?
उसे गले लगना कहते हैं।
आपका बेटा कितना बड़ा है?
फलाने साल का।
मेरा भी कुछ इतना ही है। वो भी ऐसी ही बातें करता है, इसलिए पूछ लिया।
अच्छा। इस उम्र के बच्चे प्यार तो बहुत करते हैं, पर पढ़ाई में तंग बड़ा करते हैं। आपका बेटा पढ़ लेता है खुद से?
वो हॉस्टल में है। 3 साल से। घर में भरा पूरा परिवार है, पर वक़्त आने पर, कोई भी नहीं है।
एक ही बच्चा है?
हाँ जी। पता है, मैं बहुत बड़े परिवार से हूँ। मेरी 5 बहनें और 2 भाई हैं। सब के 2-2, 3-3 बच्चे हैं। बस मैं ही हूँ, जिसका एक ही बच्चा है।
क्यूंकि उन सब को घर मिले, आपको ससुराल।
तुम सब से हंस कर बात करती हो न?
हाँ।
मुझ से हंस कर मत किया करो
तो फिर कैसे करूं? रो कर?
शर्मा कर.
********
तुम सब से हंस कर बात करते हो न?
हाँ.
मुझ से हंस कर मत बात किया करो।
तो फिर कैसे करूं?
कुछ अचकचेपन से, कुछ अनिश्चितता से।
************
He: I know you like the back of my hand.
She: That is not a statement on how well you know me. That's proof of how little you know about the back of your hand.
#Roasted.
I just had one chance with you, and I blew it.
Yes.
Can't you.... give me .....another chance?
I would. If you loved me.
I love you so much! I have loved you, and only you, for more than 10 years!!
What you have loved, is an image in your head. You just named it after me.
Why didn't you tell me you were not well?
Because you would have just laughed it off and said, 'You're a horse. You will only die of old age.'. I wanted to have the pleasure of looking you in the eye and telling you, "I'm not a horse. I am a girl. I will not die of old age. I will die of a broken heart."
I am scared of love.
I know. That's why you have built these high walls around your heart.
And?
I am here to break down the walls, then use the bricks to build a home together.
*********
An English katran is rare for me. But this one, I think, can best be expressed in this language.
एक बार, बहुत दिनों तक तुम्हारा कोई खत नहीं आया। उन दिनों फोन नहीं हुआ करते थे। मैं तुम्हारे परिवार से नहीं थी, तो तुम्हारे मुतालिक कोई तार भी मुझ तक नहीं पहुंचना था। पता नहीं था कि तुम लाम पर जीते हो या मर गए।
पर एक दिन मुझे समझ आ गया - न तार चाहिए, न फोन, और चिट्ठी भी ना आए तो कोई बड़ी बात नहीं। तुम जीते हो या मर गए, ये जानने के लिए किसी तीसरे की कोई ज़रूरत ही नहीं है।
बहुत महीनों बाद, तुम्हारी चिट्ठी आई। तुम जिस काम पर भेजे गए थे, वहाँ से कोई सन्देस भेजने या पाने की इजाजत नहीं थी।
"तू डरी नहीं?" तुमने चिट्ठी में पूछा था।
"डरना क्यूँ था?" मैंने जवाब भेजा।
**************
There was this time when there were no letters from you - for a long time. This was before we had phones.
I was not a part of your family, so no telegrams about you would reach me. Nor news from your family.
We had no idea if you were alive or dead.
And then, one day, I realised - I don' t need a phone call, telegram, or even letters from you to know if you are alive or dead.
We finally got a letter from you - after months. You were alive (of course), and were on a project which required zero contact with anyone.
You explained this in your letter, and then asked, by way of placating, "I hope you did not fear for me."
I wrote back, "Why would I fear?"
************
अपना ख्याल रखना। मैंने कुछ गलत कह दिया हो तो माफ करना।
किया।
क्या?
माफ किया।
मैंने क्या गलत कहा, ये भी बता दो।
तुमने कहा, "अपना ख्याल रखना।"
ये गलत था?
हाँ। सरासर गलत। ख्याल रखने की क्रिया बनी ही एक दूसरे के लिए है।
जब ख्याल रखने की जरूरत होती है, उस वक़्त कुव्वत नहीं होती। जब कुव्वत होती है, तब जरूरत कहाँ होती है?
सुनो...
कहो ...
कहने के लिए कुछ मिला कहाँ ?
तुम्हें इतना खूबसूरत नहीं लगना चाहिए था।
मतलब?
मतलब तो साफ है! तुम्हें इतना खूबसूरत नहीं लगना चाहिए था।
ना भी लगती, तो क्या बदल जाता? आँखें तो तुम तब भी नहीं हटा पाते!
आँखों का तो यूं है न, लगाने वाले फेरते नहीं, और फेरने वाले लगाते नहीं।
ये जले का निशान कैसे आया? कोई अपने परिवार के सदस्य को इस तरह जलाता है?! छि!
शुभचिंतक होने के नाते एक सुझाव दूँ? पराई आग में हाथ मत डालो।
ये आग पराई नहीं है।