Showing posts with label Diwali Greetings. Show all posts
Showing posts with label Diwali Greetings. Show all posts

Saturday, November 11, 2023

दिवाली, प्रेम, और परियाँ

अगर तुम कभी परियों के साथ खेले हो, 

तो तुम जानते हो 

कि परियाँ भय नहीं जानतीं

अटखेलियाँ जानती हैं

इच्छा पूरी करना जानती हैं 

हँसाना जानती हैं। 


अगर तुमने कभी प्रेम किया है 

तो तुम जानते हो 

कि प्रेम स्वार्थ नहीं जानता

समर्पण जानता है 

कंधे पर हाथ रखना जानता है 

साथ देना जानता है। 


अगर तुमने कभी दिवाली मनाई है 

तो तुम जानते हो 

कि दिवाली अंधेरा नहीं जानती 

मीठी रीत जानती है

अमावस को उजास करना जानती है 

नव वर्ष देना जानती है। 


और अगर तुम ये सब नहीं जानते, 

तो तुमने 

कभी दिवाली नहीं मनाई 

प्रेम नहीं किया 

और परियों के साथ भी नहीं खेला है।


और तब तुमने सचमुच  

जीवन कुछ कम जिया है। 


Rough translation: 

If you have played with fairies 

even once 

You know

that fairies do not know fear. 

They know gentle laughter 

Granting wishes 

being mischievous 


If you have loved 

even once

you know

that love does not know selfishness. 

It knows surrender 

companionship 

support. 


If you have celebrated Diwali 

even once 

you know 

that Diwali does not know darkness

It knows laughter 

converting a new moon night into light 

And heralding the start of a new year. 


If you do not know this 

then you have not 

celebrated Diwali 

loved

or even, played with the fairies. 


And then, my friend, 

you have lived 

a little less.