Showing posts with label कतरनें. Show all posts
Showing posts with label कतरनें. Show all posts

Wednesday, April 26, 2023

Katran

आओ, बैठो, चाय पीते हैं। 

अरे, तुम यहाँ कैसे? 

यहाँ तो हमेशा से मुझ ही को होना था। बाकियों के साथ तो तुम टाइम waste कर रही थीं। 

अच्छा? तो टाइम waste होने क्यूँ दिया? पहले क्यूँ नहीं आ मरे? 

मर कर ही तो आया हूँ। 

मैं भी। 





Katran written in response to writing prompt - Holding hands 

Image by Dalle2 using Bing Image Creator 

Sunday, March 19, 2023

कतरनें। katranein

अब तुम कंधे पर हाथ रखना छोड़ दो। 

अरे! क्यूँ? 

कंधे पर हाथ वह रखता है, जिसका हमारे ऊपर अधिकार हो। 

हम्म... तब तो ठीक है, मुझे कंधे पर हाथ नहीं रखना चाहिए। 

हाँ। 

तो सुनो, यूं करते हैं, अब तुम मेरे कंधे पर हाथ रख दिया करो। 


कतरन। Katran

तुम यहाँ कैसे? 

तुम्हारी चोट पर फाहा रखने। 

इस के बाद चोट पर मलहम लगाना चाहोगे? 

हाँ! तुम्हें कैसे पता? 

मुझे तो इसके बाद का भी पता है। 

अच्छा? तो बताओ... 

चाकू से अपने हिस्से की बोटी काट कर ले जाओगे। 


Tuesday, January 10, 2023

कतरन / Katranein

कभी शर्म से सुर्खरू, कभी गुस्से में लाल पीली - तुम्हारे कितने रंग हैं? 

जितने रंग धनक के, उतने मेरे! 

मतलब,  सात? 

न! हर वो रंग, जो तुम्हारी आँख देख सकती है।


Saturday, December 03, 2022

तुम चुप रहते हो। ज़्यादा बात नहीं करते। 

हाँ। 

क्यों? 

चुप रहना अच्छा होता है। 

ऐसा माँ ने सिखाया था? 

नहीं, किस्मत ने। 



Tuesday, November 15, 2022

कतरनें / Katranein

तुमसे मिलना था। 

जब मर्ज़ी आ जाते। घर तो जानते हो। 

घर तो जानते हैं, घर में अपनी जगह नहीं जानते। 

खाली जगह का एक नियम है, वह भर जाती है। 

 


Sunday, December 15, 2019

Katranein

एक  optical illusion हुआ करता है - जिस में सीढ़ियां ऊपर जाती हैं, पर असल में वो नीचे ले जा रही होती हैं. 
मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. 

अज़ीज़ हुआ करता था. 
अब अज़ीम हूँ. 

Friday, February 08, 2019

Katranein

इतने दिन बाद मिले, और ये भी नहीं पूछा, कि मैं कैसी हूँ?

तुमने चूड़ियां बेतरतीब पहनी हैं न? 

हाँ

पता चल गया तुम कैसी हो. 

Monday, December 17, 2018

Katranein/ कतरनें

नुन्नी, तू कविता लिखती थी न?

अब कहां लिखूंगी मां? घर, बच्चे, असबाब..

कविता, धमनियों के रक्त सी होती है। हममें ही बहती है।
जब तक तन की धमनियों में रक्त है बच्चे,
तब तक आत्मा में कविता बहती है।

Thursday, November 29, 2018

Katranein

He was happy for her. But sad for himself.


She was happy for him. But sad for herself.


The weddings were a month apart.

Friday, November 09, 2018

Katranein

अरे! तुमने पाजेब नहीं पहनी? तुम्हे कितनी पसंद थी!

नहीं । अब नहीं पहनती।

तुम लङकियां भी अजीब होती हो। कोई शौक पालती हो, और कुछ साल में  ही उस से, इतनी विरक्ति भी हो जाती है!

हाँ । पर हम लङकियों के शौक, कुछ साल तो चलते हैं। 

Thursday, July 26, 2018

Katranein - On being friends

So, you have started seeing someone else?


What do you mean, 'else'?



Sunday, May 27, 2018

Katranein

जब कोई नहीं होता है पास
तब तुम्हारी याद बिलकुल नहीं आती.
जब किसी का साथ होता है
तब समझ आता है
कि तुम
कितनी ज़रूरी हो 

Friday, May 25, 2018

Katranein

अरे तुम! इतने साल बाद!


हाँ. बड़े साल हो गए न! कैसी हो?


अच्छी. और तुम?


मैं भी ठीक ठाक. अच्छा तुमने वो कमरबंद खरीदा?


तुम पागल हो गए हो? उस चीज़ के बारे में पूछ रहे हो, जिसकी मुझे १५-१६ साल की उम्र में चाह थी?


हाँ. १५ - १६ साल की उम्र के बाद, तुमने छोड़ जो दिया - चाहना।

Sunday, April 01, 2018

Katranein

तुम्हारे लिए कुछ लिखा:


एक ज़रा सी स्याही ने
लतीफे को रिश्ता बना दिया।

Wednesday, March 21, 2018

Katranein: Mirza Sahiba

You knew, did you not, that I would come for you?


Have you?


Have I not?


I don't know. To get someone for keeps, and to really keep someone close - they're 2 different things, aren't they?

Friday, March 09, 2018

katranein

तुम्हे याद है , तुम कितनी अच्छी बातें करते थे ?


अब भी करता हूँ.  नहीं?


हाँ. पर तब मुझे, उन पर यकीन भी होता  था.





Friday, December 29, 2017

Katranein...


Even when I am with you, I feel a thirst for you. Why is that?


I finally figured that one out. Do you want to hear?


OK...


Suppose you have a guest at your door. The guest wants to come in, and you really do want them to come in. But then you realise, that your house is too full. There is no place for them to sit. Every sofa is occupied by another memory. Every chair has a ghost sitting on it. Some chairs have people who you want there. They cannot be evicted. Even the bed is taken by the bonds of the present and the hopes of the future.
The guest is right there. But you cannot experience them inside your house. Because there is no space for them. They cannot even enter your zone.
And that is how, right at your doorstep, standing in front of them, you feel a thirst for them. That is how, standing at your doorstep, they have to turn and walk away. There was no place for them in there.


Hmmm


They wonder about the invitation. They wonder why they were invited if there was no place. You want to tell them that you always found this house empty and devoid of meaning. They look at you and smile. There is nothing more to be said. Or done. They will wait for as long as their legs allow them to stand in front of a door. Then they will sit down and wait. Then they will wait some more. But finally, they need to turn back and go home. They know the futility of the waiting. But it is a ritual that needs to be completed. Don't worry about the waiting. Its just a rite of passage. It will pass.


And the thirst?


That will vanish the minute you realise that the house is too full for another person.


You have all the answers, don't you?


Not me. The lines under my eyes. They are the all knowing ones.







Friday, December 08, 2017

कतरनें

वो जो घर था, जिसका तुम सपना देखा करती थीं , वो कैसा है?


साहिल पर बैठ कर, समंदर में कोई छोटी सी नाव देखते हैं न, तो कभी वो साफ़ साफ़ दिखाई देती है, और कभी एकदम गायब हो जाती है. जैसे कभी कहीं थी ही नहीं. वो भी ऐसा ही है. कभी एकदम सच लगता है, जैसे हाथ बढ़ाओ तो छू लो. कभी यूँ गायब होता है, जैसे कल्पना में भी न रहा हो कभी. 


वो कश्ती गायब नहीं होती. आँख से ओझल होती है. बहुत फर्क है. 


वो कश्ती, किसी पत्थर से टकरा कर टूट जाती है, तो हमें पता भी नहीं चलता. 

Wednesday, December 06, 2017

On the monotony of daily existence...

Across the room
our eyes
sing the same song.
Our hearts
beat
synchronously
to an invisible rhythm.


Then
you ask me to dance.


Isn't it funny
that
as soon as
our feet
start tapping
to the same beat,
Our hearts
lose the rhythm?