Showing posts with label Hindi Poetry. Show all posts
Showing posts with label Hindi Poetry. Show all posts

Friday, April 03, 2026

स्मृति और विस्मृति

 तुम्हारे जाने पर 

मैंने शोक संदेश नहीं लिखा 

न भावभीनी श्रद्धांजलि 

न ज़्यादा गला फाड़ कर रोना 


तुम्हारे तन को 

पवित्र अग्नि को अर्पित किया 

और तुम्हें 

अपने भीतर बिठा कर 

अपने घर ले आई। 

पहले पूजा घर में 

फिर रसोई में 

अब पूरे घर में 

रहते हो तुम, 

पिता। 


मेरे मरने पर 

मेरी मिट्टी को 

अग्नि के सुपुर्द करना

और मुझे  

नदी में बहा आना, 

बेटे। 


Sunday, March 15, 2026

Kshanika

तुम्हारे बिना 

हम जीवंत होते हैं 

तुम्हारे साथ 

जीवित 


Translation: 

When you are not in the room, I am the most vivacious, energetic person in the room. 

But that is performative. 

When you are around, I live my truth - and all the messy emotions that come with being a living person. 

********* 

The thing about a Kshanika (very short poem) is that it is like a slow release time bomb - it hits you a few hours after reading. The good thing? You get to savour it slowly. The not-so-good thing? The impact at the time of reading/listening is not there. 

So, I have now started to explain the Kshanika. Hopefully, that will help. 


Thursday, March 12, 2026

मुझे इश्क है पलाश से

मुझे इश्क है 

पलाश से 

तुम हँसोगे। 

पलाश भी कोई इश्क करने जैसा पेड़ है? 


है। 

सुनो तो। 




पलाश के पत्ते 

और फूल 

कभी साथ नहीं आते 

भरे पूरे पेड़ पर 

एक भी फूल नहीं 

और खड़े ठूंठ पर 

सिर्फ सुर्ख फूल। 

पलाश की किस्मत में वह भी नहीं है, जो हर पेड़ को स्वत: ही मिल जाता है - पत्तों की परवरिश में फूलों का सुख। 

पत्ते फूलों से नहीं मिलते 

फूल पत्तों को नहीं देख पाते 

केवल तना साक्षी है 

कि दोनों का होना सत्य है 

पलाश का तना 

अपने अस्तित्व को 

अपने मन में उठाए चलता है 

आह नहीं भरता 

पलाश 

बाबा सा है 

बच्चों की किच किच 

और माँ की शिकायतों का 

अकेला साझेदार।  



अपने सीने की जलन को 

भरे पूरे वसंत में 

जकरन्दा और गुलाब के समकक्ष 

पुर-गुरूर पहनने से 

नहीं डरता पलाश। 

मुझे 

पलाश सा होना है एक दिन। 



धीरे से 

भीज कर 

या पिस कर 

बन जाता है 

गुलाल 

सब को 

अपना-सा कर जाता है 

 

जा कर 

और भी अपना हो जाता है 

प्रेम सा है 

पलाश 



Saturday, January 24, 2026

अच्छा ही हुआ

उस दिन जो तुम 

रुक जाते 

तो क्या 

ठिठक जाता 

        समय? 

थम जाते 

    समय के प्रहार? 

    प्रहरियों के कटाक्ष? 

सूख जाती 

    आँसू की धार? 


नहीं न? 


तुमने 

देहरी पार कर के 

समय 

परिस्थिति 

और दुख 

सब को 

बहने की सुविधा दे दी 

Saath mein

तुम मेरे लिए नहीं 

मेरे कारण खुश होना 


मैं तुम्हारे लिए नहीं 

तुम्हारे कारण खूबसूरत हूँगी 



Sunday, January 18, 2026

अब मुझ में से नहीं निकलती 

कविता 

कढ़ाई 

या मधुबनी 


कूचियाँ सूख गईं 

धागे उपेक्षित 

कलम ने 

अकेलेपन से आत्महत्या कर ली 

(हम बरसी में नहीं गए ) 


अब मुझ से निकलते हैं 

सफेद, बंजर बादल 

कोयले की राख 

और विफल टोटके 





Friday, October 03, 2025

Prem Par Kshanikayein

प्रेम में 

'प्रियतम' से 'प्रिय' हट जाने के बाद 

रह जाता है 

केवल तम। 

******* 

प्रेम में डूबे लोग 

सामान्य डूबे लोगों की तरह 

छटपटाते नहीं 

वे सांस लेना 

स्वतः छोड़ देते हैं 

और यूं 

मरते हैं। 

***** 


अतृप्त प्रेम 

प्रेत बना देता है 

प्रेमी को 


और प्रिय के हृदय को 

पाषाण 

***** 


Tuesday, September 30, 2025

शब्द

बचपन में 

बातूनी बहुत थी 

निबंध भी ये लंबे-लंबे लिखती थी 

शब्द सीमा का कभी आदर नहीं कर पाई। 


अब सब छू कर कहते हैं, 

"कुछ बोलो" 

और मेरे शब्द 

समाप्त हो गए 

बचपन में। 



Thursday, September 25, 2025

Kshanika by someone else

जितना मुझे क्षणिकाओं से प्रेम है, जीवन का सार एक क्षणिका में ही मिलना था. 

किसी और की लिखी हुई है. किसने लिखी है, इस पर इंटरनेट एकमत नहीं हो पा रहा है.  तो पता नहीं किसने लिखी है. 


************ 

सूखे पत्तों की सिम्त बिखरे हुए थे हम 

एक शख्स ने समेटा 

और आग लगा दी. 

********** 


Sunday, September 14, 2025

प्रेम

मैंने प्रेम नहीं, उसका पात्र निभाया था। 
प्रेम में जो बातें लोग कहते हैं, वे कही और सुनी थीं 
प्रेम में लोग जो करते हैं, वह किया था 

पर प्रेम में लोग जो महसूस करते हैं 
वह मुझ में नहीं हुआ 

स्वत: ही होता है 
स्वत: ही नहीं हुआ 

प्रेमी 
जान जाता है 

अंतत: 
जान गया था 

दुखी हुआ होगा उसका मन 
पर मैंने 
अभिनय नहीं किया था 
पता ही नहीं चला 
कि प्रेम में 
कुछ महसूस भी होता है। 

जो रिक्तता थी उसका 
रिक्त स्थान ही नहीं दिखा 
   

I said 
and heard  
all the things
that lovers say and hear 
and did 
all the things
that lovers do 

But did not feel 
what love feels like 

Eventually 
love realises
when it is not 
reciprocated 

It must have hurt 
but I was not deceitful 

I just never realised 
that one feels 
in love 
what one never feels 
outside it. 

I never saw 
the blank 
that love 
fills. 

The irony of it

जीवन की उपलब्धि यह है कि 

नया दुख दर्द नहीं है कोई 

अपने तो 

आँसू भी परसों के बासी हैं 


An underrated

but important blessing 

is that there is 

no new pain or hurt

even the tears 

are leftovers from day before. 


Monday, August 04, 2025

कश्ती

हर डूबती कश्ती साहिल को 

पूरी उम्मीद के साथ 

एक आखिरी बार 

ज़रूर देखती होगी 


डूब जाने से ठीक पहले। 

******** 

Every sinking boat, 

I am sure 

looks to the coast 

with more hope 

than her heart has ever held 


  

It sinks

nonetheless. 



Thursday, July 17, 2025

Ahuti

माँ बाप ने नाम गलत रखा मेरा 


आकृति का होता है आकार 


मेरी नियति 

जल  

- जिस घर में बसें 

उसका आकार लें

निज का नहीं 


डेढ़ अक्षर की भूल, बस 

मेरा गुण-संगत नाम 

रखते, तो होता

आहुति 


Translation, but the word Ahuti has a very specific connotation - it is sacrifice made to the holy fire where the person making the sacrifice earns good karma or a tangible spiritual or material reward. The piece should be read with that connotation. 


They got the name wrong

It should not have been 

Valerie

- the strong one. 

What use is strength 

in a girl? 


If they had named me 

as they raised me 

My name would have been 

Ahuti 

-  the Sacrifice. 







Tuesday, July 08, 2025

One-sided love

लाल-लाल डोरों वाली आँखें 
जो सदा चुराई जाएँ 

मुंह खुले तो न सांस निकले
ना बोल 
और आँसू? 
भादों की बरसात से 
 
मन 
बावरा 
और दिमाग? 
गाफ़िल 
  
अभी-अभी 
अचानक अहसास हुआ कि 
तुम से मिलने तक 
एकतरफा इश्क 
कभी हुआ ही नहीं था मुझको 


Eyes
red from weeping  
and blank 
from wondering. 

Lips 
that neither sigh nor part 

A heart 
that holds too much 
and a head that holds 
Nothing. 

You, darling, are my first 
one-sided love 

A rite of passage 
Belated, but not 
beleaguered. 
Eventually 
All seasons come. 
This one did, too. 


This poem was co-created while discussing unrequited love with a friend who started off as a colleague. 
Leading to the creation of a meme and another post for this blog. :) 


Friday, June 20, 2025

माचिस की डिब्बियों जैसे घर

माचिस की डिब्बियों जैसे घरों में 

माचिस की तीलियों जैसे लोग 

एक बार भेजा गरम हुआ तो 

सारा वजूद जल कर राख हो सकता है। 


पर ये लोग 

कुछ पसीने में तर

कुछ शराब में 


वो क्या कहा था गुलज़ार ने? 

सीली तीलियों में आग नहीं लगती*। 


* माचिस फिल्म में एक dialog 




Matchbox houses 

Housing 

Matchstick people 

If the head gets too hot 

everything burns up 


But these people

Some, soaked in sweat 

Others, drowned in drink 


What is it that Gulzar once said? 

Moist matchheads do not catch fire. 


Saturday, June 14, 2025

Seeds

That day 

And all the days like that day 

Too many to count

But they did not vanish. 

They put themselves in neat plastic resealable packets 

and waited. 


They were not days 

They were seeds. 

Even if you put a seed away 

in neat plastic packaging 

it does not die. 


The only way to kill a seed 

is to let it germinate. 

It only goes

when it has given the world 

what it was meant to give. 


That day

and all days like that day 

waited 

until I took each one out

and gave it 

a place 

to express itself. 

It germinated, the roots spread out and the stalk stood tall 

to say its piece 

Then, and only then, 

the day died. 


Closure is not important. 

It is imperative. 

************** 


वो दिन 

और उस जैसे सब दिन 

जो दबा दिए गए थे 

मन के भीतर कहीं 

वे मरे नहीं 

पोटलियों में बंद हो गए 

प्रतीक्षारत। 


बीज को 

पोटली में बांध कर 

सन्दूक  में रख दिया जाए 

तब भी 

वह मरता नहीं 

कई साल तक। 


बीज को समाप्त करने का 

एक ही ढब है 

- उसे अंकुरित होने देना 


छोटी छोटी जड़ों से निकल कर 

नन्हा सा तना 

जब तन कर अपनी बात कह लेता है 

उसके बाद ही समाप्त होता है 

बीज का अस्तित्व। 

 

वो दिन 

और उस जैसे जाने कितने दिन 

सहनशील, प्रतीक्षारत 

जीवित। 

******** 

The thing that shocked me the most about therapy was how seemingly minor days of fights were making me cry over and over again. The days that I thought I forgot. I lived each one for days, wearing the ring for months and feeling the pain every single time. Still unable to speak about many of those days, sobbing quietly into the night. 

And this morning, this metaphor came to mind. 


Tuesday, June 03, 2025

Kshanikayein

उसके शब्दों के जहाजों पर चढ़ कर मेरे सपने पंख पाते हैं। 

कितना ऊंचा उड़े? 

जितना ऊंचे कागज़ के जहाज़ उड़ सकते हैं।  

**************** 

In a parallel universe 

there is always 

World Peace. 

********** 


Friday, May 30, 2025

Book Review: Zindagi Yeh Main Hoon, Poet: Charanjit Singh, Amrit Books

बहुत अजीब सी किताब है। 

न लेखक परिचय है, ना आलेख! 

इतनी उम्दा कविता!!! 


पता नहीं आपको कहाँ मिलेगी। 


पर ये पंक्तियाँ मैं यहीं सांझा कर देती हूँ: 


सपने 

कुछ मेरी पहुँच के पार जान पड़ते हैं 

कुछ हैं जो अभी पूरे किये जा सकते हैं 

कुछ तो इबादत से हासिल हुआ करते हैं 

कुछ जो बाज़ार से खरीदे जा सकते हैं 


मेरे विश्वास की खुराक थे ये सपने 

इन्हीं से थोड़ी बहुत हिम्मत बरकरार थी 


दुनिया मेरे सामने अखबार पढ़ती रही 

और मैं शायरी सुनाता रहा 


नफे नुकसान की परवाह न की 

250 का ख्वाब था 15 में लगाया 


चाय के दो प्याले और एक केतली हैं मेज़ पर 

और इंतज़ार है किसी की जागने का 

कोई है जिसे अपनी नींद बहुत प्यारी है 

और मैं आराम की बहुत इज़्ज़त करता हूँ 


बहुत से टूटे हैं हकीकत से टकराकर 

बहुत से लूटे हैं मुकद्दर ने आ कर 

बहुत से छोड़ गए होश में आने पर 

बहुत से गिर पड़े परदे उठाने पर 


जब कभी जीना बेवजह सा लगता है 

तब मेरे सपनों की अफीम काम आती है 

पाँच सात सपनों को गोल मोल कर के 

हौसला सा एक तय्यार हो जाता है 


सपनों में सब मेरी मर्ज़ी के मुताबिक था 

लेकिन मेरी मर्ज़ी इतनी सयानी ना थी। 


सबने कहा ये भरोसा नहीं पागलपन है 

भाग दौड़ करते हुए सपने ही सच होते हैं 

मैंने कहा नहीं ऐसे भी इंसान हैं 

जो छाते को खोल दें तो बारिश होने लगती है 

********* 

कुछ ना होगा इस कदर किश्तों पर जीने से 

दिल वालों को ज़िंदगी नसीब हुआ करती है 

सागर खत्म नहीं होते घूंट घूंट पीने से 

******** 

मैं प्यार हूँ 

मैं होता हूँ, मुझे किया नहीं जाता 


मैं लाज़मी हूँ, हर इत्मीनान के लिए 

मैं सबसे अहम हिस्सा हूँ हर एक तस्सली का 

मैं बहता हूँ, हर इख्तियार की नसों में 

************* 

बेबसी की हवा का नाम शायद भूत हो 

******* 

किसका था कितना कसूर आखिर तक न तय हुआ 

आरज़ू मुजरिम हुई तकदीर सब कुछ सह गई 

***** 

तजुर्बा कहाँ मिलता है उधार किसी को 

****** 



Tuesday, May 06, 2025

घर

घर 

एक जगह का नहीं 

एक इंसान का नाम होता है 




If you must have the longer version: (I don't. For me, the poem ends in 3 short lines). 

कभी माँ

कभी "वो" 

कभी बच्चे 

कभी कोई पोता-पोती 


कभी कोई जो 

रिश्ते में 

कुछ भी नहीं। 


Home 

is not a place 

it is a person. 


At various times 

Mom 

You 

The Kids 

Grandkids 


And sometimes 

Someone who 

bears no 

label at all

but is 

the shelter. 


ਘਰ 

ਥਾਂ ਨਹੀਂ 

ਬੰਦੇ ਦਾ ਨਾਉ ਹੁੰਦਾ ਹੈ 


Monday, March 31, 2025

Kundan

तुमने जलाया था 

कि राख हो जाऊं 


मैं कुंदन निकला 

******** 

You lit the fire 

to turn me to ashes 


I realised 

I was gold dust. 

*********** 

Gold dust and blobs look like ordinary earth/blobs before they are refined, then torched, and emerge as pure gold. This 24-carat thin gold is called Kundan in Hindi. 

https://www.youtube.com/watch?v=eg1X6SKfTQo


https://www.youtube.com/shorts/X8zRP7w_2n0