Thursday, April 06, 2023

Mukriyaan

ऐसी मीठी तान सुनावे 

कानों में मिस्री घुल  जावे 

मास जेठ का होवे सीत 

हरे अंब को बनावे पीत। 

का सखी, कोयल? 

न सखी, प्रीत! 

************ 

नटखट मन को लगते प्यारे 

खेलें सबहूं साथी हमारे! 

लगें एक से, पर हैं न्यारे। 

उजले मन, पैरहन कारे। 

का सखी, टोली? 

न सखी, तारे! 


*पैरहन - कपड़े 

कारे - काले 

सबहूं - सभी 

न्यारे - नायाब/ unique 

********** 

Updated April 17: 

तन पर हो तो देव बनाये 

सागर में समावे नीर.

नभ में व्याप्त होवे यूं

पूरा नभ बन जावे झील.


का सखी, ओज?  

न सखी, नील.

तन पर हो तो देव बनाये  - Both Shiva and Vishnu are characterised by blue - Shiva as Neelkanth and Vishnu as blue-bodied. 

ओज - light, प्रकाश, रोशनी 



My humble attempt at Mukriyaan. 

Mukriyaan are known to be written by Amir Khusro, but were possibly in folk culture earlier also because i remember this format in some classic Sanskrit plays. 


5 comments:

  1. क्या बात है,सुदंर अभिव्यक्ति।
    सादर।
    ----
    जी नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना शुक्रवार ७ अप्रैल २०२३ के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं।
    सादर
    धन्यवाद।

    ReplyDelete
  2. वाह!!!
    बहुत ही सुंदर मुकरियाँ।

    ReplyDelete
  3. की जाना मैं कौन
    ऐसी मीठी तान सुनावे
    कानों में मिस्री घुल जावे
    आभार
    सादर

    ReplyDelete
  4. वाह सरस और मधुर कहमुकरियाँ।पर विधा का आधा नाम क्यों?

    ReplyDelete