Saturday, November 18, 2017

Evolution


पहले 
लड़की होती है 
शोख, चंचल,
मन को भाने वाली 


फिर वो बन जाती है 
बद्तमीज़ 
और बहुत 
बदमिजाज़ 


फिर वो बनती है 
धीरे धीरे 
संस्कारी 
के करीब करीब 


इस के बाद वो बनती है 
बीमारू 
गुस्सैल 
जो कभी 
हंसती हुई 
नहीं नज़र आती 


तंग रहता है हर कोई 
उसकी मनगढंत बीमारियों 
और सदा की 
तानाशाही से। 



1 comment:

Shalini khanna said...

Quite true.... no guys ??